यूपी

किसानों की समस्याओं को लेकर सौंपा गया ज्ञापन,जल निकासी से लेकर खाद की किल्लत तक उठे मुद्दे

किसानों की समस्याओं को लेकर सौंपा गया ज्ञापन,जल निकासी से लेकर खाद की किल्लत तक उठे मुद्दे

पीलीभीत।भारतीय किसान यूनियन की ब्लॉक स्तरीय मासिक पंचायत गुरूवार को ब्लॉक प्रांगण ललौरीखेड़ा में तहसील अध्यक्ष नंदकिशोर राठौर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।पंचायत में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। किसानों की समस्याओं पर गंभीर चर्चा हुई और विकास खंड अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया।पंचायत को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष सुखलाल गंगवार ने कहा कि ललौरीखेड़ा ब्लॉक में भ्रष्टाचार चरम पर है और ग्राम पंचायतों में जल निकासी की व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है।उन्होंने प्रशासन से तत्काल प्रभाव से जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की।ब्लॉक महामंत्री कुंजबिहारी ने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि आवारा पशुओं का आतंक किसानों के लिए बड़ा संकट बना हुआ है। फसलें बर्बाद हो रही हैं और प्रशासन मौन बना हुआ है।जिला सचिव डालचंद मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। भ्रष्टाचार के चलते जरूरतमंदों को योजना से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने पात्र लाभार्थियों को तुरंत आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की।तहसील अध्यक्ष नंदकिशोर राठौर ने कहा कि ब्लॉक में यूरिया खाद की भारी किल्लत है। किसान खाद के लिए लंबी लाइनों में लगने को मजबूर हैं, जिससे उनके कीमती समय की बर्बादी हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि समय पर खाद नहीं मिली तो धान की पैदावार पर बड़ा असर पड़ेगा।जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश राजपूत ने पंचायत में जानकारी दी कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की ऑनलाइन साइट चालू है, गरीब परिवार इसमें आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने सभी धर्मों के पात्र परिवारों से योजना का लाभ उठाने की अपील की।पंचायत में सचिन गंगवार, राम अवतार मौर्य, बेणीराम मौर्य,रामप्रसाद शर्मा, रामप्रसाद राजपूत, ओमकार, सोहनलाल, मोहम्मद अशरफ,सत्येंद्र कुमार, कमला देवी, चमेली देवी, हीरा कली, जमील सहित सैकड़ों किसान और यूनियन पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!