Uncategorized

चोर का शोर मचाकर पुलिस वाहन पर डंडे और तलवार से हमला, तीन गए जेल

चोर का शोर मचाकर पुलिस वाहन पर डंडे और तलवार से हमला, तीन गए जेल

 

पूरनपुर/पीलीभीत। ड्रोन के बाद अब दिन ढलते ही चोर का शोर मचने लगता है। कुछ खुरपाती तत्व डंडा, लोहे की राड सहित अन्य हथियार लेकर सड़कों पर घूमने लगते हैं। गश्त पर निकले पुलिस के वाहन पर ही डंडे और तलवार से हमला कर दिया। मामले में मुकदमा दर्ज कर तीन को जेल भेजा गया है कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा राहगीरो के वाहनों पर पथराव और डंडे मारने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। 

पूरनपुर और कलीनगर तहसील क्षेत्र में इन दिनों चोर का शोर होने पर लोग पूरी रात जागकर काट रहे हैं। कुछ खुरपाती तत्व जानबूझकर लोगों की नींद उड़ा रहे हैं। यहां तक हाथों में डंडा, लोहे की रात सहित अन्य हथियार लेकर गांव सहित खेतों में घूम कर चोरों को पकड़ने का दावा करते हैं। कई बार अजनबी सहित अन्य राहगीरों के गांव के नजदीक पहुंचने पर चोर समझ कर अभद्रता की जाती है। इससे बड़ी वारदात होने की आशंका बनी रहती है। लगातार घटनाओं की सूचना से पुलिस भी काफी परेशान है। 5/6 अगस्त की रात पूरनपुर में कुछ लोग चोर का शोर मचाकर राहगीरों के वाहनों पर पथराव व डंडा मारकर हुड़दंग मचा रहे थे। गश्त पर निकले पुलिस कर्मियों के वाहन पर भी कुछ लोगो ने डंडे व तलवार से हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने इंदिरा नगर निवासी खुशनैन पुत्र बुंदन सलमानी, शहीद अहमद पुत्र रहीसुद्दीन सलमानी और सफीक पुत्र मुन्नन खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।कलीनगर में भी लोग रात होने पर अफवाह उड़ाकर शोर करने लगते हैं। इसके बाद लोग दहशत में आ जाते हैं। कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया चोर का शोर मचाकर कुछ लोग हुड़दंग काट रहे थे। आरोपियों ने पुलिस वाहन पर भी हमला कर दिया। तीन को डंडा व तलवार सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। फरार चल रहे आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!