आरएसआरडी विद्या मंदिर में एक दिवसीय संस्कृति प्रश्न मंच प्रश्न निर्माण कार्यशाला का हुआ आयोजन
कार्यशाला

आरएसआरडी विद्या मंदिर में एक दिवसीय संस्कृति प्रश्न मंच प्रश्न निर्माण कार्यशाला का हुआ आयोजन
पीलीभीत। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान से सम्बद्ध भारतीय शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश की संस्कृति प्रश्नमंच प्रश्न निर्माण एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन रामस्वरूप रामदुलारी सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल पुरनपुर पीलीभीत में संपन्न हुई l कार्यक्रम का शुभारंभ ,विद्या भारती ब्रज प्रदेश के क्षेत्रीय शारीरिक शिक्षा संयोजक होडल सिंह, प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान, प्रांतीय संस्कृति महोत्सव प्रमुख, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ हाथरस ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

बाल वर्ग के प्रभारी सुभाष कुमार प्रधानाचार्य चिरौंजी लाल स०वि० म० पीलीभीत, किशोर वर्ग के प्रभारी कृष्णपाल सिंह प्रधानाचार्य स० वि० म० जलालाबाद, तरुण वर्ग के प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार मिश्र स०वि० म० बीसलपुर के निर्देशन में प्रश्न निर्माण का कार्य सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यशाला में ब्रज प्रांत के 20 विषय विशेषज्ञ शिक्षकों ने भाग लिया। इस कार्यशाला में विभिन्न क्षेत्र से आए विषय विशेषज्ञ शिक्षकों ने प्रभारी के निर्देशन में बहुत ही कुशलता और गहनता के साथ प्रश्नों का निर्माण किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय गौड़ , प्रबंधक केशव कुमार गुप्ता, और कोषाध्यक्ष अनुराग गुप्ता ने पटका पहना कर एवं तिलक लगा कर अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यशाला के संयोजक के रूप में प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान प्रांतीय संस्कृति महोत्सव प्रमुख, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ हाथरस, व पर्यवेक्षक के रूप में होडल सिंह क्षेत्रीय शारीरिक शिक्षा संयोजक विद्या भारती पश्चिम उत्तर प्रदेश जी का योगदान रहा।




