यूपी

पुल निर्माण बना परेशानी का सबब, कलीनगर का जिला मुख्यालय से टूटा संपर्क

पुल निर्माण बना परेशानी का सबब, कलीनगर का जिला मुख्यालय से टूटा संपर्क

पीलीभीत।जिला पीलीभीत में माधोटांडा रोड पर स्थित साड़िया गांव के पास बन रहा नया पुल स्थानीय लोगों के लिए राह नहीं, मुसीबत बन गया है।पुल निर्माण के चलते कलीनगर और आसपास के करीब 40 गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है।पुरानी पुलिया को उखाड़ने के बाद बिना किसी वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था किए निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। बारिश के कारण निर्माण स्थल पर कई फीट गहरा जलभराव हो गया है, जिससे यह क्षेत्र अब एक खतरनाक दलदल में तब्दील हो चुका है। ना पैदल चलने का रास्ता बचा है, ना ही कोई वाहन मार्ग।यह मार्ग पूरनपुर को कलीनगर से जोड़ने वाला मुख्य संपर्क मार्ग है, जिसे बंद हुए कई दिन बीत चुके हैं। अब ग्रामीणों को अस्पताल, स्कूल, तहसील और अन्य जरूरी कामों के लिए लंबा चक्कर लगाकर जाना पड़ रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों के लिए यह स्थिति बेहद कष्टदायक हो गई है।पिछले साल बारिश में सड़क की जो कटान हुई थी, वह आज तक दुरुस्त नहीं की गई। अब पुल निर्माण ने हालात और भी बदतर कर दिए हैं। न कोई बैरिकेडिंग है, न स्थायी या अस्थायी रास्ता। बस कुछ चेतावनी बोर्ड लगा दिए गए हैं।लोगों की मांग है कि या तो जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था की जाए, या फिर एक अस्थायी पुल का निर्माण कराया जाए, ताकि ग्रामीणों की दिनचर्या पटरी पर लौट सके। ग्रामीणों ने चेताया है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो प्रदर्शन व चक्का जाम जैसे कदम उठाए जा सकते हैं।प्रशासन की उदासीनता और निर्माण एजेंसी की लापरवाही ने एक ज़रूरी विकास कार्य को आम जनता के लिए संकट में बदल दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!