
शराब के नशे में बुज़ुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
बीसलपुर,पीलीभीत। गांव परसिया में बुज़ुर्ग की ईंट से पीटकर हत्या करने वाला मुख्य आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। हत्या के दो दिन बाद बीसलपुर पुलिस ने सटीक दबिश के बाद आरोपी को सिमरा मोड़ से दबोच लिया और उसे जेल भेज दिया गया है।थाना बीसलपुर में दर्ज मुकदमे के अनुसार, 4 अगस्त की रात मृतक टाकन लाल अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में शराब के नशे में धुत रामपाल उर्फ पप्पू ने पहले तो उन्हें गालियां दीं, और जब बुज़ुर्ग ने विरोध किया तो उस पर ईंट से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में टाकन लाल की मौके पर ही मौत हो गई।हत्या के इस सनसनीखेज़ मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 6 अगस्त को मुख्य आरोपी रामपाल उर्फ पप्पू पुत्र होरीलाल, निवासी ग्राम परसिया को सिमरा मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर, न्यायालय में पेश किया गया है।



