यूपी

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्र सांसद शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन

नगर कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने छात्रों को दिलाई शपथ, शिक्षा और लोकतंत्र पर दिया प्रेरणादायक संदेश

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्र सांसद शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन

नगर कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने छात्रों को दिलाई शपथ, शिक्षा और लोकतंत्र पर दिया प्रेरणादायक संदेश

पूरनपुर,पीलीभीत।सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, पूरनपुर में मंगलवार को छात्र संसद शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। समारोह का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन से हुआ, जिसमें नगर के प्रमुख पदाधिकारी व गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम का शुभारंभ नगर कोतवाल सत्येंद्र सिंह, सब इंस्पेक्टर दीपू चौधरी, प्रबंधक हरि बल्लभ गुप्ता,बृजेश गुप्ता,हर्ष गुप्ता,गौरव गुप्ता,शालिनी,जसविंदर जी, प्रधानाचार्य संजय मिश्र व समस्त सम्मानित पदाधिकारियों द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्पार्चन कर हुआ। प्रबंधक हरि बल्लभ गुप्ता व प्रधानाचार्य संजय कुमार मिश्रा ने आए हुए मुख्य अतिथि नगर कोतवाल सत्येंद्र को पटका पहनाकर स्वागत किया।अतिथियों के द्वारा प्रधानमंत्री चित्रांश भारद्वाज, उप प्रधानमंत्री कनक मिश्रा, सेनापति गुरदीप सिंह, उप सेनापति पूजा राठौर, राजवीर, प्रखर,प्रतीक, नीलय, रुद्रांश सहित 22 सांसदों को शपथ दिलाई गई।नगर कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने छात्रों को लोकतंत्र का महत्व व उसकी शक्ति का परिचय करवाया तथा छात्रों को बताया कि शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण हथियार है शिक्षा के बिना जीवन अपूर्ण तथा अविकसित है शिक्षा व्यक्ति को राजनीतिक तथा आर्थिक रूप से भी सफल बनाती है इसके साथ-साथ उन्होंने बालिका शिक्षा पर भी काफी बल दिया।प्रधानाचार्य जी ने छात्र संसद के बारे में छात्रों को विस्तार से बताया तथा उसका महत्व व आवश्यकता के बारे में चर्चा की।इस अवसर पर नगर कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए लोकतंत्र की शक्ति और उसकी भूमिका के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह हथियार है जो व्यक्ति को सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाता है। उन्होंने विशेष रूप से बालिका शिक्षा के महत्व पर भी बल देते हुए कहा कि जब बेटियां शिक्षित होंगी, तभी समाज और राष्ट्र का समुचित विकास संभव होगा।प्रधानाचार्य संजय मिश्रा ने छात्र संसद की संकल्पना, उसकी प्रासंगिकता और शैक्षिक उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि छात्र संसद विद्यार्थियों को नेतृत्व, जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों को आत्मसात करने का मंच प्रदान करती है।कार्यक्रम का सफल संचालन छात्र संसद प्रमुख राजीव मोहन अग्रवाल ने किया। समारोह के अंत में प्रधानाचार्य संजय मिश्रा ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और सहयोगी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इसे छात्रों के जीवन में एक यादगार और प्रेरक अवसर बताया।इस गरिमामयी आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा, जिससे कार्यक्रम का संचालन सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम का संचालन राजीव मोहन अग्रवाल (छात्र सांसद प्रमुख) ने किया।प्रधानाचार्य संजय मिश्र ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर समस्त शिक्षक – शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!