E-Paperटॉप न्यूज़यूपीराज्यलोकल न्यूज़

डीएम ने 1 से 8 तक के सभी विद्यालय 7 अगस्त तक किए बंद

बारिश और जलभराव की स्थिति के कारण डीएम ने जारी किए निर्देश

बारिश और विद्यालयों में जलभराव की स्थिति के कारण डीएम ने जारी किए निर्देश 

ब्यूरो, पीलीभीत।

बारिश और कुछ विद्यालयों में जलभराव की स्थिति के कारण 1 से 8 तक के स्कूल 7 अगस्त तक बंद किए जाने का आदेश डीएम ने जारी किया है।बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जगह-जगह जलभराव, मार्गों पर फिसलन और परिवहन में बाधा जैसी स्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा कदम उठाया है।जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने आदेश जारी कर जिले के समस्त प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों — यानि कक्षा 1 से 8 तक के सभी शासकीय, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों को 7 अगस्त 2025 तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। यह निर्णय बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए लिया गया है।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि बारिश की तीव्रता को देखते हुए बच्चों का विद्यालय आना-जाना जोखिमपूर्ण हो सकता है। ऐसे में बच्चों को सुरक्षित रखने हेतु यह आवश्यक कदम उठाया गया है। विद्यालय बंदी की अवधि के दौरान किसी भी विद्यालय द्वारा पठन-पाठन कार्य संचालित नहीं किया जाएगा।प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे इस अवधि में बच्चों को अनावश्यक बाहर न निकलने दें और मौसम विभाग व प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!