टॉप न्यूज़राज्यलोकल न्यूज़

यूरिया खाद के लिए मारामारी जारी, किसान परेशान

यूरिया खाद के लिए मारामारी जारी, किसान परेशान

दियोरिया, पीलीभीत।

क्षेत्र के गांव मकरन्दापुर में किराये के भवन में संचालित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड में अभी भी यूरिया खाद के लिए मारामारी जारी है । किसानों ने बताया कि यहां एकड़ पर एक कट्टा यूरिया दी जा रही है कुछ जरूरी कागज आधार कार्ड की फोटो कापी, फर्द की फोटो कापी जमा करके हस्तलिखित पर्चियां दी जा रही है जिनके पास हस्तलिखित पर्ची प्राप्त है उनको ही खाद दी जा रही है । प्रदीप कुमार ने बताया सुबह से ही आधार कार्ड की छायाप्रति फर्द की छायाप्रति जमा कर दी थी लेकिन मेरा नम्बर नहीं आया । हमारे बाद में आने वाले किसानों का नम्बर आ गया है और उनको खाद दे दी गई है सीमा देवी ने बताया कि सुबह ही गोदाम खुलने से पहले ही आधार कार्ड व फर्द की छायाप्रति एक व्यक्ति के पास ही जमा कर दिए थे लेकिन अभी तक खाद नहीं मिली है जो किसान लोग बाद में आए है उनको खाद बितरण कर दी गई है,कई किसानों का कहना था कि लगभग दस दिनों से ज्यादा हो गए गोदाम के चक्कर काटते काटते लेकिन खाद नहीं मिल रहीं हैं । कुछ किसानों ने बताया कि यहां पर खाद का वितरण अपने चहेतों को दी जा रहीं है । किसान सुरेश चन्द्र ने बताया कि सोमवार सुबह से ही कागज जमा कर दिए थे लेकिन खाद नहीं मिल पा रही है । कई दिनों से चक्कर काट रहे है,खाद नहीं मिल पा रही है । सोमवती के पुत्र प्रेमपाल ने बताया कि जरुरी कागजात जमा करने के बाद यूरिया खाद के लिए हस्तलिखित पर्ची दी जा रही है,पर्ची मिलने के बाद में खाद मिलती है कई चक्कर काटने के बाद खाद मिली है । किसानों ने बताया कि अजयपाल नाम का व्यक्ति गोदाम पर कागज जमा करके खाद का वितरण करता है । कई दिनों से चक्कर काट रहे किसानों को मायूस होकर लौटना पडा़।

—————————————————————-

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!