यूपी

गौवंशों के संरक्षण और सुविधा को लेकर सक्रिय हुए जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह

कलीनगर व माधौटांडा गौशालाओं में साफ-सफाई और सुधार पर विशेष जोर

गौवंशों के संरक्षण और सुविधा को लेकर सक्रिय हुए जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह

कलीनगर व माधौटांडा गौशालाओं में साफ-सफाई और सुधार पर विशेष जोर

पीलीभीत।जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने शनिवार तहसील कलीनगर क्षेत्रान्तर्गत कलीनगर एवं माधौटांडा गौशाला का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निराश्रित गौवंशों हेतु भूसा, पीने योग्य पानी, हरा चारा, साफ-सफाई व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गौशालाओं में गोवंशों की संख्या की जानकारी प्राप्त की।उन्होंने कृत्रिम गर्भाधान के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए गोवंशों की नस्ल सुधार हेतु आवश्यक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अवगत कराया गया कि पशु चिकित्सक द्वारा नियमित गोवंशों की देखभाल की जा रही है।उन्होंने कहा कि गौशालाओं को माॅडल गौशाला के रूप में विकसित किया जाए तथा क्षमता विस्तार हेतु नये टिनशेड का निर्माण कराया जाये। गौमूत्र के व्यवसायिकरण तथा गोबर गैस प्लांट स्थापित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने गौशालाओं की साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। उन्होंने गौशाला के निकट स्थित तालाब के सौन्दर्यीकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया गया। इस दौरान जिला विकास अधिकारी,मुख्य पशु चिकित्साधिकारी,पशु चिकित्सक सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!