
शादी का झांसा देकर दो साल पहले किशोरी से दुष्कर्म, बालिक होने पर छोड़ा
युवती ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत
पूरनपुर/पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के गांव की रहने वाली युवती ने शुक्रवार बताया कि दो वर्ष पूर्व सौरभ वर्मा पुत्र रोशन लाल ने उसको प्रेमजाल में फंसा लिया और तब वह नाबालिग थी। आरोप है सौरभ वर्मा उसको अपने फार्म हाउस पर ले गया और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाएं और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। जब पीड़िता ने शादी की बात कही तो आरोपी ने उसको नाबालिग होने की बात कहकर मामला टरका दिया और बालिग होने पर शादी करने की बात कहकर दो साल से उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा है। अब पीड़िता बालिग हो गई तो उसने शादी करने का दबाव बनाया इस आरोपी युवक 17 जुलाई की सुबह 9 बजे अपनी बाइक पर बिठाकर पूरनपुर स्टेशन पर लेकर पहुंचा पीड़िता को ट्रेन पर बिठा दिया और बरेली स्टेशन पर मिलने व घर से भागकर शादी करने की बात कही। पर आरोपी युवक वहां नही पहुंचा और फिर फोन कर उसको गोरखपुर और गोरखपुर से वागेश्वर बुलाया इस तरह पीड़िता को परेशान करता रहा। काफी परेशान होने के बाद पीड़िता अपने घर वापस लौटी और मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। यह सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी युवक के परिजनों से बात की पर वह लोग भी शादी को तैयार नहीं हुए। इस पर पीड़िता अपने परिजनों के साथ पीलीभीत पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची और शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। आरोप है शिकायत के बाद हिन्दू संगठन के जिला अध्यक्ष ने समझौते को लेकर दबाव बनाया और रुपए का लालच देकर समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। कोतवाल सतेंद्र कुमार ने बताया मामले की तहरीर नही मिली है। शिकायत मिलने पर जांच की जाएंगी।




