कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन’दो माह से राशन ना देने का आरोप

कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन’दो माह से राशन ना देने का आरोप
पूरनपुर,पीलीभीत।सरकार भ्रष्टाचार रोकने को लेकर हर तरीके से शिकंजा कस रही है। वही दूसरी तरफ कोटेदार जनता के साथ खिलवाड़ करके उनके साथ बहुत बड़ा खेल कर रहे हैं।कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया है।कबीरपुर कसंगजा में कोटेदार ने बहुत ही ज्यादा भ्रष्टाचार फैला रखा है जिससे ग्रामीणों को बहुत ही ज्यादा तकलीफों का सामना करना पड़ता है। कोटेदार की मनमानी के चलते राशन कार्ड धारकों को बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ता है।लेकिन विभाग की मिलीभगत के कारण भ्रष्ट कोटेदार पर कोई भी कार्यवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जुलाई माह में कोटेदार सुखपाल सक्सेना ने अगूंठा लगवा लिया और धारकों से कहा कि दो चार दिन में राशन ले जाना।लेकिन महीना बीत गया अगूंठा लगाये हुये लेकिन अभी तक कोटेदार ने राशन नहीं बांटा।सरकार लगातार गरीबों को हर माह कोटेदार के माध्यम से राशन मुहै़या करा रही है।वहीं दूसरी तरफ खाद्य रसद विभाग की मिलीभगत से कोटेदार ने बड़ी चरम सीमा पर भ्रष्टाचार फैला रखा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुये बताया अगूंठा लगाने के बाद बड़ी मुश्किल से काेटेदार से राशन मिल पाता है उसमें भी कोटेदार प्रति यूनिट पर 500 ग्राम राशन की कटौती कर लेता है। जब इसका ग्रामीणों द्वारा विरोध किया जाता है तो कोटेदार राशन कार्ड कटवाने की धमकी देता है। ग्रामीणों ने बताया कि भ्रष्ट कोटेदार की वजह से जनता बहुत परेशान है। कोटेदार की दुकान निरस्त कर किसी भी सही व्यक्ति को नियुक्त किया जाये।जिससे ग्रामीणों को लाभ मिल सके।
ग्रामीणों ने भ्रष्ट कोटेदार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया है। जिलाधिकारी से लिखित शिकायत करने के बाद ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ सख्त कार्यवाई करने की मांग की है। शिकायत करने वालों में अरविंद वर्मा राम प्रसाद अमर सिंह ओमप्रकाश प्रेमपाल राकेश वर्मा पप्पू वर्मा श्याम लाल वर्मा राहुल वर्मा मिही लाल श्रीपाल राजपाल आदि लोग मौजूद रहे। जब इस सबंध में पूर्ति निरिझक से बात करना चाहा तो उनका नंबर नहीं उठा।कोटेदार से जब जानकारी की तो उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने गलत शिकायत की है हर माह राशन विधिवत तरीके से बांटा जा रहा है।




