यूपी

मुख्यमंत्री से मिले विधायक बाबूराम पासवान और मनजीत सिंह, ट्रांस शारदा क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तार से चर्चा

मुख्यमंत्री से मिले विधायक बाबूराम पासवान और मनजीत सिंह, ट्रांस शारदा क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तार से चर्चा

ट्रांस शारदा को मिलेगा डिग्री कॉलेज, किसानों की जमीन का होगा संरक्षण – मुख्यमंत्री से मिला आश्वासन

पूरनपुर,पीलीभीत।भारतीय जनता पार्टी के पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान एवं भाजपा नेता तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनजीत सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में भेंट की। इस मुलाकात में ट्रांस शारदा क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से विस्तृत चर्चा की गई।श्री सिंह ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि ट्रांस शारदा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों टाटरगंज, बमनपुर, भागीरथ और बैलहा के लगभग 800 किसान परिवार पिछले 60 वर्षों से इन ग्रामों की भूमि पर काबिज होकर खेती करते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में जिन लोगों ने यह जमीनें बेच दी थीं, वे अब प्रशासन को गुमराह कर अपने नाम से सर्वे करवा रहे हैं, जिससे वर्तमान काबिज किसान परिवारों के अधिकार खतरे में हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मुद्दे पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए इन ग्रामों में वास्तविक रूप से काबिज किसान परिवारों के पुनः सर्वेक्षण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। विधायक बाबूराम पासवान और मनजीत सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया।इसके अतिरिक्त,मनजीत सिंह ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि ट्रांस शारदा क्षेत्र की 17 ग्राम पंचायतों में एक भी डिग्री कॉलेज नहीं है, जिससे क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा हेतु अन्य दूरस्थ स्थानों पर जाना पड़ता है। इस पर मुख्यमंत्री ने आवश्यक कार्रवाई हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।श्री सिंह ने ट्रांस शारदा क्षेत्र के ग्राम श्रीनगर एवं राहुल नगर में शारदा नदी द्वारा हो रहे भूमि कटाव का भी मुद्दा मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि नदी के कटाव के कारण किसानों की फसलें एवं भूमि दोनों को गंभीर नुकसान हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि बरसात के बाद इन स्थानों पर पक्के ठोके (रिवेटमेंट) बनाए जाएं ताकि भविष्य में भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मांगों को गंभीरता से सुना और उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!