यूपी

घर से लापता युवक का बाग में फंदे पर लटका मिला शव

घर से लापता युवक का बाग में फंदे पर लटका मिला शव

पूरनपुर/पीलीभीत। घर से गायब युवक का शव संदिग्ध हालत में बाग में पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी लगने के बाद काफी ग्रामीण इकट्ठे हो गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने सब कब्जे में लिया है। घटना से परिजनों का रोकर बुरा हाल है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होने की बात कह रही है।
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरिया दुलई में संदिग्ध परिस्थितियों में शिवम दीक्षित (30) पुत्र ब्रज किशोर दीक्षित का शव गांव के नजदीक बाग में पेड़ पर लटका देखा गया घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव। मृतक के पिता ब्रज किशोर दीक्षित ने बताया कि शिवम बुधवार रात घर पर ही सोया था, लेकिन सुबह तड़के वह अचानक लापता हो गया। परिजनों ने जब उसकी तलाश शुरू की, तो कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पिता ब्रज किशोर ने सुबह कोतवाली पहुंचकर गुमशुदगी की तहरीर दी थी। कुछ ही घंटों के बाद बेटे का शव आम के बाग में पेड़ से लटका हुआ मिला। जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया और सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना को लेकर क्षेत्र में हत्या और आत्महत्या का शोर मचा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!