बाइक और नकदी न मिलने पर विवाहिता को पीटा, हत्या के प्रयास का आरोप,पति सहित पांच पर मुकदमा दर्ज

बाइक और नकदी न मिलने पर विवाहिता को पीटा, हत्या के प्रयास का आरोप,पति सहित पांच पर मुकदमा दर्ज
पूरनपुर,पीलीभीत। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया गया। कई बार समझाने के बावजूद आरोपी नहीं माने। विवाहित को भूखा प्यासा कमरे में बंद कर मारपीट की गई। दहेज न लाने पर जान से मारने की धमकी दी मामले में पुलिस ने पति सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव उदयकरनपुर निवासी दिव्या का विवाह 22 जनवरी 2021 को सेहारामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव झबरा नवदिया निवासी विशान के साथ हुआ था। शादी में परिजनों अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था। इसके बावजूद विवाह के कुछ दिन बाद ही दहेज में बाइक और 1 लाख की नगदी मांग की जाने लगी। मायके पक्ष के लोगों ने 50000 दिए। फिर भी उसको प्रताड़ित कर मारपीट की गई। समझाने के बाद आरोपी नहीं माने। कई बार मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया गया। दहेज न लाने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने पति के अलावा सास माधुरी देवी, पिता छत्रदेव राजकुमार, रवि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।




