क्राइमयूपी

तथाकथित मौलाना ने मदरसे में पढ़ने गई दस साल की बच्ची से की अश्लील हरकत

तथाकथित मौलाना ने मदरसे में पढ़ने गई दस साल की बच्ची से की अश्लील हरकत

पूरनपुर,पीलीभीत। मदरसे में पढ़ने गई दस साल की छात्रा के साथ कथित मौलाना ने छेड़छाड़ की। डरी सहमी मासूम घर पहुंची। इसके बाद उसने पूरी घटना अपनी मां को बताई। मां ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। इससे पहले भी आरोपी के खिलाफ महिलाओं से संबंधित गंभीर आरोप लगा चुके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने गुरुवार नगर के मोहल्ले की रहने वाली महिला ने बताया पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि मोहल्ले के एक कथाकथित मौलाना ने अपने घर में मदरसा खोल रखा है। जिसमे उसकी दस बर्षीय पुत्री पढ़ने जाती हैं। गुरुवार को बेटी मदरसें में पढ़ने गई थी। आरोप है कि तभी कथाकथित मौलाना ने किशोरी से मदरसें में झाड़ू लगाने की बात कही। छात्रा झाडू लगा रही थी। तभी मौलाना ने अश्लील हरकते करने लगा। छात्रा झाड़ू फेककर मदरसें से भाग निकली। उसने घर पहुंच कर घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। यह सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। मामले में कोतवाली पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। छात्रा के परिजनों ने बताया कि इससे पहले भी कथाकथित मौलाना एक छात्रा के साथ ऐसे ही मामले में जेल जा चुका है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!