E-PaperUncategorizedक्राइमटॉप न्यूज़यूपीराज्यलोकल न्यूज़

वारण्टी अभियुक्त को दबोचने में चौकी जीआरपी मैलानी पुलिस की बड़ी कामयाबी

रेलवे अपराधों पर लगाम कस रही जीआरपी पुलिस, गिरफ्तार आरोपी को भेजा जेल

रेलवे अपराधों पर लगाम कस रही जीआरपी पुलिस, गिरफ्तार आरोपी को भेजा जेल

मैलानी, लखीमपुर खीरी।

रेलवे ट्रेनों और स्टेशनों पर आपराधिक घटनाओं पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में चौकी जीआरपी मैलानी थाना लखीमपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी को जेल भेज दिया है। जीआरपी थाना लखीमपुर की मैलानी चौकी पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त सुरेन्द्र कुमार उर्फ गुड्डू को मुखबिर की सूचना पर उसके घर ग्राम बुझिया संसारपुर से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्त सुरेन्द्र कुमार उर्फ गुड्डू पर मु0अ0सं0 112/14 धारा 156, 137, 147 रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी को जीआरपी पुलिस ने जेल भेज दिया है।  यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेश पर एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक रेलवे व पुलिस अधीक्षक रेलवे रोहित मिश्रा के निर्देशन में की गई। प्रभारी निरीक्षक राम सहाय सिंह एवं चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुधेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने सतर्कता और मुस्तैदी से छापेमारी कर अभियुक्त को धर दबोचा। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 सुधेश कुमार, हे0का0 दिनेश सिंह यादव, का0 ओमप्रकाश व का0 प्रदीप कुमार शामिल रहे।पुलिस अधीक्षक रेलवे ने टीम की तत्परता और सजगता की सराहना करते हुए कहा कि रेलवे संपत्ति और यात्रियों की सुरक्षा के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे। जीआरपी पुलिस की इस कार्रवाई से रेलवे क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप है और आमजन में सुरक्षा को लेकर विश्वास मजबूत हुआ है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!