टक्कर के बाद हाईवे पर तड़पती रही महिला, इलाज के दौरान मौत
अज्ञात वाहन महिला को कुचल कर फरार, मृतका की शिनाख्त मे जुटी पुलिस

टक्कर के बाद हाईवे पर तड़पती रही महिला, इलाज के दौरान मौत
अज्ञात वाहन महिला को कुचल कर फरार, मृतका की शिनाख्त मे जुटी पुलिस
पूरनपुर,पीलीभीत।अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। काफी देर तक वह हाईवे पर पड़ी तड़पती रही।उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। काफी प्रयास के बावजूद मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी।पुलिस सोशल मीडिया और अन्य थानों में मृतका के बारे में संपर्क कर रही है।पूरनपुर खुटार नेशनल हाईवे पर स्थित कढेर चौरा क्षेत्र में 29/30 जुलाई की मध्यरात्रि एक दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क पार कर रही एक महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वह काफी देर तक हाईवे पर पड़ी रही। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मृतका की शिनाख्त के प्रयास कर रही हैं।
घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की शिनाख्त नही हो सकी है।
सत्येंद्र कुमार कोतवाल, पूरनपुर




