
पत्नी को बुलाने पहुंचा पति, पड़ोसियों ने की पिटाई,चार पर मुकदमा दर्ज
पूरनपुर,पीलीभीत। दंपति के बीच विवाद होने के बाद पत्नी पड़ोसी के घर जाकर बैठ गई।बुलाने पहुंचे पति के साथ कुछ लोगों ने गाली गलौज की।विरोध पर उसकी जमकर पिटाई लगा दी।ग्रामीणों ने पहुंचकर उसे बचाया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव रम्पुरा फकीरे निवासी मुकेश कुमार ने बताया 26 जुलाई रात 8 बजे पत्नी रामादेवी से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद विवाहिता पड़ोस के रहने वाले बड़े उर्फ राजकुमार व बबलू पुत्रगण कल्लू के घर जाकर बैठ गई थी।कुछ देर बाद युवक उसे बुलाने पड़ोसी के घर पहुंचा। दोनों युवकों द्वारा मैकूलाल और उनका बेटा अरविंद गालियां देने लगे। विरोध करने पर सभी ने मिलकर उसकी लात घूसो व डंडे से जमकर पिटाई लगा दी। घटना को लेकर अन्य ग्रामीण पहुंच गए।लोगों ने उसे बमुश्किल बचाया।इसके बाद आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पिटाई से युवक के शरीर पर काफी चोंटे आई हैं।मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।




