यूपी

नाम पूछकर पुलिसकर्मी ने की दिव्यांग की पिटाई, घायल युवक ने लगाई न्याय की गुहार

नाम पूछकर पुलिसकर्मी ने की दिव्यांग की पिटाई, घायल युवक ने लगाई न्याय की गुहार

पूरनपुर,पीलीभीत।पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रजागंज निवासी दिव्यांग युवक सोनू अली पुत्र अली हसन ने पुलिसकर्मी पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है।पीड़ित का कहना है कि वह शनिवार को अपनी रोजी-रोटी के लिए कचरा (कबाड़) इकट्ठा कर उसे बेचने के लिए जा रहा था। इसी दौरान लाइन के पास एक बाइक पर सवार दो पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और उसे बिना किसी ठोस वजह के रोक लिया।सोनू के मुताबिक, पुलिसकर्मियों ने उसका नाम पूछने के बाद बिना किसी कारण डंडे से पिटाई शुरू कर दी। वह दिव्यांग होने के कारण स्वयं को बचाने की स्थिति में नहीं था, लेकिन इसके बावजूद उसे बेरहमी से मारा गया। डंडों से मार खाने के कारण उसके हाथ में गंभीर चोटें आई हैं और वह ठीक से हाथ भी नहीं उठा पा रहा है।दर्द और अपमान से व्यथित होकर पीड़ित युवक ने मामले की शिकायत पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) पूरनपुर से की है। उसने अपनी व्यथा बताते हुए पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।सोनू ने यह भी कहा कि वह मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालता है, लेकिन पुलिस की इस ज्यादती ने उसे मानसिक और शारीरिक रूप से तोड़ दिया है।घटना को लेकर मोहल्ले में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि दिव्यांग युवक के साथ इस तरह की मारपीट न केवल अमानवीय है, बल्कि कानून के दायरे से बाहर भी है। उन्होंने भी पुलिस प्रशासन से दोषी कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!