अमरिया क्षेत्र में सपा पदाधिकारियों ने भ्रमण कर लोगों से ली जानकारी।

अमरिया क्षेत्र में सपा पदाधिकारियों ने भ्रमण कर लोगों से ली जानकारी
पीलीभीत सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह ‘जग्गा के नेतृत्व में सपा पदाधिकारियों ने अमरिया का भ्रमण के गांव सरदारनगर में सपा जिला सचिव अदील मलिक के पिता के स्वास्थ्य की जानकारी ली अल्पसंख्यक सभा के पूर्व प्रदेश सचिव शीबू मलिक के पिता सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रधान अखलाक मालिक एवं ग्राम बगनेरा बगनेरी के प्रधान एवं अल्पसंख्यक सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव पलविंदर सिंह से भेंट की और उनके स्वास्थ्य व पारिवारिक स्थिति की जानकारी ली। इसके अलावा कस्बा अमरिया में सैय्यद कमर अली मुन्ना के आकस्मिक निधन पर उनके आवास पहुंचकर परिजनों से मुलाकात कर गहरा शोक व्यक्त किया। शोक-संतप्त परिजनों से भेंट कर संवेदना प्रकट की उन्हें ढांढस बंधाया।इस दौरान 127, शहर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष इम्तियाज अल्वी, सपा जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र मिश्रा उर्फ कट्टर महाराज, मखदूम अहमद खान, रूपराम कश्यप, निरंजन कुमार गंगवार, हरगोविंद गंगवार, दिनेश कुमार,अहमद हुसैन उस्मानी, भूरा वारसी आदि मौजूद रहे।




