विकास की जगह दिखावा! भ्रष्टाचार उजागर होते ही रातों-रात लाइट लगाने की तैयारी,वीडियो वायरल

विकास की जगह दिखावा! भ्रष्टाचार उजागर होते ही रातों-रात लाइट लगाने की तैयारी,वीडियो वायरल
पीलीभीत।विकासखंड बिलसंडा की एक ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि ग्राम निधि से लाखों रुपये निकाले जाने के बावजूद गांव में एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई गई है। वीडियो के वायरल होते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, ग्राम पंचायत में विकास कार्य सिर्फ कागजों पर किए गए हैं। पंचायत पोर्टल पर खर्च दिखा दिया गया, लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और ही है। जब सोशल मीडिया पर यह मामला वायरल हुआ, तो अफसरों ने तत्काल हरकत में आकर स्थिति को “मैनेज” करने की कोशिश शुरू कर दी।
सूत्रों का कहना है कि पोल खुलने के बाद रातों-रात बरेली से स्ट्रीट लाइटें मंगवाई गईं, ताकि उन्हें गांव में लगाकर यह साबित किया जा सके कि कार्य हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर वीडियो वायरल न होता, तो यह मामला यूं ही दबा रहता।ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत प्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी मिलीभगत कर निधि का दुरुपयोग कर रहे हैं। ट”हमने कई बार लाइट लगवाने की मांग की, लेकिन हमें केवल आश्वासन ही मिला। अब जब मामला वायरल हुआ, तो आनन-फानन में दिखावे की कार्रवाई शुरू कर दी गई,” एक ग्रामीण ने कहा।अब तक इस मामले पर किसी भी उच्चाधिकारी की स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यह भी चर्चा में है कि कुछ अधिकारी खुद इस मामले को दबाने की कोशिश में लगे हुए हैं।स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह मामला एक बड़ी जांच की मांग करता है। “अगर इस तरह के भ्रष्टाचार को उजागर नहीं किया गया, तो विकास योजनाएं महज़ फाइलों में ही पूरी होती रहेंगी,” एक सामाजिक कार्यकर्ता ने बताया।ग्रामीणों ने शासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की स्वतंत्र जांच करवाई जाए और दोषी ग्राम प्रधान, सचिव एवं संलिप्त अधिकारियों पर वित्तीय गड़बड़ी, कर्तव्य में लापरवाही और सरकारी निधि के दुरुपयोग का मामला दर्ज किया जाए।




