कावड़ यात्रा और भगवान श्री राम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी में केस
सोशल मीडिया पर टिप्पणी से नाराज भारतीय बजरंग दल ने कोतवाली में दी तहरीर

कावड़ यात्रा और भगवान श्री राम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी में केस
सोशल मीडिया पर टिप्पणी से नाराज भारतीय बजरंग दल ने कोतवाली में दी तहरीर
पूरनपुर/पीलीभीत। हिंदू संगठन की निकलने वाली चतुर्थी कावड़ यात्रा को लेकर एक विशेष समुदाय के लोगों ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की है। मामले में भगवान श्री राम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर शेरपुर से कावड़ न निकलने देने की अलग-अलग म से धमकी भरे मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल किए गए हैं। नाराज हिंदू संगठन के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की है।
4 अगस्त को भारतीय बजरंग दल की चतुर्थ बाइक जिला अभिषेक यात्रा पूरनपुर से शेरपुर होते हुए धनाराघाट से जल भरकर बंडा के सुनासर नाथ मंदिर तक प्रस्तावित है। इसको लेकर संगठन के लोग पिछले कई दिनों से तैयारियों में जुटे हुए हैं। संगठन के जिला अध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने बताया 27 जुलाई को उनकी इंस्टाग्राम आईडी पर फैजान खान, अब्दुल जीशान व अन्य आइडियों से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम को लेकर अभद्र टिप्पणी की है। इसके अलावा शेरपुर से निकलने वाली बाइक जला अभिषेक यात्रा को शेरपुर से न निकलने देने की धमकियां अलग-अलग इंस्टा आईडी से आ रही हैं। इससे हिंदू समाज की भावना आहत हो रही हैं। सांप्रदायिक माहौल खराब करने की बात कह कर मामले की तहरीर पुलिस को दी थी। शिकायती पत्र में भाजपा नगर अध्यक्ष हर्ष प्रधान, सूरज, रामपाल वर्मा, सचिन गुप्ता, अजय कुमार, आशीष राठौर सहित कई लोग मौजूद रहे। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
——-
मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
सत्येंद्र कुमार
कोतवाल, पूरनपुर
—————




