पीलीभीत पहुंचे सपा के पूर्व एमएलसी शशांक यादव,सपाइयों ने किया जोरदार स्वागत,पूर्व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा

पीलीभीत पहुंचे सपा के पूर्व एमएलसी शशांक यादव,सपाइयों ने किया जोरदार स्वागत,पूर्व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा
पूरनपुर,पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी शशांक यादव शनिवार को पीलीभीत पहुंचे।इस दौरान पूरनपुर मे उनका सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार और भव्य स्वागत किया।जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका अभिनंदन किया।और उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को संबोधित पूरनपुर की सीमा विस्तार से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा गया।पार्टी के पूर्व एमएलसी शशांत यादव का पीलीभीत के नकटा दाना चौराहे पर पार्टी महासचिव नफीस अहमद अंसारी के कार्यालय पर कार्यक्रम है।जिसमें वे सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।पूरनपुर प्रतिनिधि के मुताबिक यादव के पूरनपुर पहुंचने पर सपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया और उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान सपा जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा और मुजफ्फर खान उर्फ हाजी लाडले ने उन्हें एक पूरनपुर की सीमा विस्तार प्रस्ताव में धांधली का आरोप लगाते हुए एक ज्ञापन सौंपा।इस अवसर पर सपा के कई स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। उन्होंने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए जनहित में सपा की नीतियों को जनता के बीच ले जाने का संकल्प दोहराया।शशांक यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी गरीब, किसान, मजदूर और नौजवानों की आवाज है। 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सभी को अभी से जुट जाना चाहिए।कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने सपा के संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।स्वागत करने वालों में सपा के युवा नेता अजय भारती,मोहम्मद जाहिद खान,तौफीक अहमद कादरी,हाजी लाडले समेत दर्जनों नेता थे।