
संविधान दिवस पर सपा का आयोजन, शशांक यादव बोले – “संविधान हमारी आत्मा
पीलीभीत।समाजवादी पार्टी ने शनिवार को प्रदेश व्यापी आह्वान पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पीलीभीत मे पूर्व लोकसभा कैम्प कार्यालय पर सविधान दिवस मनाया संविधान दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधान परिषद सदस्य शशांक यादव उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने की उन्होंने आसाम चौराहा पूरनपुर पर कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया उसके बाद काफ़िले की शक्ल मे पीलीभीत पहुंचे।इस अवसर पर मुख्य अतिथि शशांक यादव, पूर्व विधान परिषद सदस्य ने कहा “संविधान हमें हमारे अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाता है।हमें इसके प्रति सजग रहना होगा और इसकी रक्षा करनी होगी संविधान दिवस पर हम अपने पूर्वजों को याद करते हैं जिन्होंने हमें यह अधिकार दिलाया है। हमें इसके प्रति हमेशा आभारी रहना चाहिए आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी की निर्देश पर समाजवादी पार्टी सभी जिलों में संविधान मानस्तंभ स्थापना दिवस मना रही है।सभी पीडीए समाज के लोगों को आरक्षण का महत्व जन जन तक पहुंचा है। और अपनी आने वाली पीढ़ी के मान सम्मान और अवसर के सुगम रास्ते बनाने का काम करना है।ठीक वैसे जिससे हमारे पुरखों ने हमारे लिए सुगम रास्तों का निर्माण किया था।कार्यक्रम की अध्यक्षत करते हुए जगदेव सिंह जग्गा, जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी ने कहा “संविधान की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है।हमें इसके प्रति सजग रहना होगा और इसकी रक्षा के लिए काम करना होगा संविधान हमें समानता और न्याय का अधिकार देता है। हमें इसके प्रति सजग रहना होगा और इसका लाभ उठाना होगा।समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव नफीस अहमद अंसारी ने कहा “संविधान हमें युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर देता है। हमें इसके प्रति जागरूक रहना होगा और इसका लाभ उठाना होगा।पूर्व सपा प्रत्याशी बीसलपुर दिव्या गंगवार जी ने कहा “संविधान की रक्षा के लिए हमें एकजुट होना होगा। हमें इसके प्रति सजग रहना होगा और इसकी रक्षा के लिए काम करना होगा।समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार “राजू” ने कहा “संविधान हमें हमारे अधिकारों की रक्षा करने का अवसर देता है। हमें इसके प्रति सजग रहना होगा और इसका लाभ उठाना होगा।संविधान दिवस पर समाजवादी पार्टी के अन्य नेताओं जिनमे जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्र कट्टर सहित अन्य नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए और संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।कार्यक्रम के बाद बड़ी संख्या मे बसपा छोड़कर कई पूर्व पदाधिकारी एवं सदस्यों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।कार्यक्रम का संचालन अमित पाठक ने किया इस अवसर पर प्रमुख रूप से.संजय यादव. मीता सिंह. रियाज खान. धनपति वर्मा. मकदम खान. इम्तियाज अल्वी. सतीश वर्मा. आदर्श पांडये. इमरान खान.




