क्राइमयूपी

उत्तराखंड से नर्स को फुसलाकर लाया युवक जंगल में छोड़ गया

राहगीरों ने युवती को पहुंचाया थाने, भाई ने दर्ज कराया मुकदमा

उत्तराखंड से नर्स को फुसलाकर लाया युवक जंगल में छोड़ गया

राहगीरों ने युवती को पहुंचाया थाने, भाई ने दर्ज कराया मुकदमा

पूरनपुर,पीलीभीत।रुद्रपुर से आयी युवती को पीटकर प्रेमी बीच जंगल में छोड़कर फरार हो गया।सड़क किनारे मिट्टी से सनी लड़की को देख राहगीरो ने उसे थाने पहुंचवाया।सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग भी पहुंच गए।भाई की ओर से पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।हजारा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का पड़ोस के गांव आजाद नगर निवासी पुलकित श्रीवास्तव से प्रेम प्रसंग चल रहा है।इन दिनों वह उत्तराखंड के रुद्रपुर अस्पताल में नर्स की नौकरी करती है। 20 जुलाई को युवती माधोटांडा खटीमा मार्ग पर चूका पुल के पास सड़क किनारे देखी गई। घटना को लेकर काफी राहगीर जमा हो गए युवती को माधोटांडा थाने लाया गया। बताया जा रहा है मामूली तकरार के बाद युवती का अपने प्रेमी से विवाद हो गया था। इसके बाद वह उसे पीट कर जंगल में छोड़कर भाग गया। मामले में भाई की ओर से आरोपी पुलकित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। युवक ने बताया 19 जुलाई को आरोपी उसकी बहन के कमरे पर पहुंचा था। इसके बाद फुसलाकर अपनी बाइक पर बैठाकर ले आया। अगले दिन उसके साथ मारपीट कर छेड़छाड़ की। इसके बाद चुका बीच के पास जंगल में छोड़कर चला गया। बमुश्किल राहगीरों की मदद से बहन की जान बच सकी। आरोपी उसकी बहन के साथ जबरन शादी करना चाहता है।

मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। लड़की रुद्रपुर में नर्स की नौकरी करती है। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों हजारा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
प्रद्युम्न अत्री
चौकी प्रभारी मैनाकोट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!