मुख्यमंत्री के आदेश से विस्थापितों को मिलेगा मालिकाना हक
लंबे संघर्ष के बाद रंग लाई पूर्व प्रधान और साथियों की मेहनत

मुख्यमंत्री के आदेश से विस्थापितों को मिलेगा मालिकाना हक
लंबे संघर्ष के बाद रंग लाई पूर्व प्रधान और साथियों की मेहनत
पूरनपुर,पीलीभीत।लंबे समय से मालिकाना हक की लड़ाई लड़ रहे विस्थापित किसानों और गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत की खबर है।पूर्व प्रधान डॉ. कुमुद रंजन राय, जितेंद्र व उनके साथीगण की मेहनत और संघर्ष आखिरकार रंग लाई। प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री,मंडलायुक्त से लेकर जिलाधिकारी तक लगातार प्रार्थनापत्र देकर इन लोगों ने वर्षों से जमीन के लिए भटक रहे कटान प्रभावित परिवारों की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाया।अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए सभी विस्थापित परिवारों को मालिकाना हक देने का आदेश दे दिया है।इसके तहत विस्थापन झेल रहे सैकड़ों परिवारों को उनकी जमीन का कानूनी हक मिलेगा।साथ ही कटान पीड़ितों को भी पट्टा दिया जाएगा।बंगाली समाज ने इस ऐतिहासिक फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, विधायक बाबूराम पासवान,जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह व उपाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा के प्रति आभार जताया है। यह फैसला पीड़ितों के जीवन में नई उम्मीद की किरण लेकर आया है।




