यूपी
बाघ की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत
गढ़वा खेड़ा क्षेत्र में बाघ की चहलकदमी से किसान खेतों में जाने के रहे डर

बाघ की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत
गढ़वा खेड़ा क्षेत्र में बाघ की चहलकदमी से किसान खेतों में जाने के रहे डर
गोरा,पीलीभीत बाघ जंगल से लेकर कर आबादी के क्षेत्र में घूमने लगे हैं।जिससे किसानों को अपने खेतों में जाने से कतरा रहे हैं थाना सेहरामऊ के क्षेत्र गढ़वा खेड़ा में काले डॉक्टर के खेत में बाघ को ग्रामीणों द्वारा देखा गया है कुछ ग्रामीणों ने बाघ की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया क्षेत्र में बाघ की चहल कदमी से किसानों को अपने खेत पर पानी लगाने के लिए जाने से डर रहे हैं। लगातार क्षेत्र में बाघ से ग्रामीणों में डर की दहशत भरा हुआ है। इससे पहले भी पूरनपुर क्षेत्र में बाघ के हमले से कई ग्रामीणों की मौत हो चुकी है। इस समय किसानों की धान की फसल उपजाऊ पर है लगातार किसान अपने खेतों पर जाकर धान में पानी लगाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ बाघ की क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। जिससे किसान अपने खेतों पर पानी लगाने के लिए डर-डर के जाना पड़ रहा है।




