द वर्डेंट पब्लिक स्कूल छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण जागरूकता को लेकर प्रस्तुत किया नुक्कड़ नाटक

द वर्डेंट पब्लिक स्कूल छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण जागरूकता को लेकर प्रस्तुत किया नुक्कड़ नाटक
पूरनपुर,पीलीभीत।द वर्डेंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को पर्यावरण जागरूकता अभियान एवं वन महोत्सव के अंतर्गत दो प्रमुख स्थलों स्टेशन चौराहा एवं अग्रसेन चौराहा पर प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।इस नुक्कड़ नाटक का उद्देश्य आम जनता में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण,और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था। बच्चों ने अत्यंत जीवंत अभिनय के माध्यम से यह संदेश दिया कि यदि हम आज पर्यावरण की रक्षा नहीं करेंगे तो आने वाली पीढ़ियों को इसका गंभीर दुष्परिणाम भुगतना पड़ेगा।नाटक में प्लास्टिक प्रदूषण, वनों की कटाई,जल-संरक्षण और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों को सरल,लेकिन प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। राहगीरों और स्थानीय नागरिकों ने विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना की और पर्यावरण के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।विद्यालय के एम.डी.असद हुसैन एवं प्रधानाचार्या देवेंद्र कौर ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ न केवल शिक्षा का हिस्सा हैं,बल्कि सामाजिक चेतना का भी उदाहरण हैं।



