भाजपा नेता ने केंद्रीय मंत्री से मिलकर कलीनगर में रजिस्ट्री दफ्तर खोलने की रखी मांग

भाजपा नेता ने केंद्रीय मंत्री से मिलकर कलीनगर में रजिस्ट्री दफ्तर खोलने की रखी मांग
पूरनपुर/पीलीभीत। सपा शासन में 2016 में कलीनगर का तहसील का दर्जा मिलने के बाद इसकी भव्य इमारत भाजपा सरकार में बन गई है। निबंधन कार्यालय न होने से वादकारियों और अधिवक्ताओं को पूरनपुर तहसील के चक्कर काटने पड़ते हैं। इससे समय और धन का खर्चा बढ़ जाता है। कई बार कलीनगर में निबंधन कार्यालय खोलने की मांग हुई लेकिन शासन प्रशासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया। भाजपा के जिला मंत्री अनुराग अग्निहोत्री ने केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद से मिलकर कलीनगर में निबंधन कार्यालय शीघ्र खुलवाने की मांग की है। बताया जा रहा है इस संबंध में केंद्रीय राज्य मंत्री ने भी जिम्मेदारों से वार्ता की है। आश्वासन मिला है कि शीघ्र कलीनगर में रजिस्ट्री आफिस का संचालन शुरू हो सकेगा। इसके अलावा जिला मंत्री ने कलीनगर के डगा कलीनगर में हरदोई ब्राच नहर पुलों की मरम्मत करने की भी मांग की है। इससे पहले कलीनगर की पूर्व चेयरमैन पुत्र नवनीत सक्सेना ने भी मुख्यमंत्री से मिलकर कलीनगर में रजिस्ट्री आफिस संचालन की मांग की थी। उनके अनुसार इसकी मंजूरी भी हो चुकी है।



