कसाइयों ने नहर किनारे गोवंशीय पशुओं का किया कत्ल, खाल और पूंछ पेड़ पर टांगी, घुंघचाई पुलिस पर लापरवाही का आरोप, खुलासे के लिए लगी तीन टीमें
गोवंश पशुओ का कत्ल

कसाइयों ने नहर किनारे गोवंशीय पशुओं का किया कत्ल, खाल और पूंछ पेड़ पर टांगी, घुंघचाई पुलिस पर लापरवाही का आरोप, खुलासे के लिए लगी तीन टीमें
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी
पीलीभीत। पवित्र सावन महीना को लेकर सूबे के मुख्यमंत्री काफी गंभीर हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार अफसर को निर्देश दे रहे हैं। इसी बीच कसाइयों ने दुस्साहस कर कई गोविंद से पशुओं की हत्या कर दी। तस्करों ने ख़ाल और पूछ पेड़ पर टांग दी। जानकारी पर पहुंचे अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा था।

गोरक्षा प्रमुख ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। खुलासे के लिए तीन टीम में लगाई गई हैं।लगातार पाबंदी के बावजूद गोवंशीय पशुओं के वध पर लगाम नहीं लग पा रही है। घुंघचाई थाना क्षेत्र के माधोपुर पुल नहर किनारे तस्करों ने झाड़ियां में कई गोवंशीय पशुओं की हत्या कर दी। इसके बाद खाल और पूछ पेड़ पर टांग दी। बुधवार जानकारी लगने के बाद गोरक्षा प्रमुख शिवम भदोरिया ने कार्यकर्ताओ के साथ पहुंच गए। घटना पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई है। पूरे मामले में पुलिस की लापरवाही का आरोप भी लगाया गया है। मामले की शिकायत एसपी से की गई। बताया जा रहा है एक दिन पहले पेड़ से बंधे मिले गोवंशीय पशुओं की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। कार्यकर्ता उनको सूचित स्थान पर ले जा रहे थे। पुलिस ने पशुओं को वहीं छुड़वा दिया। इसी बीच रात में तस्करों ने उनको मौत के घाट उतार दिया। गौ रक्षा प्रमुख सेवा भदोरिया ने बताया सावन के पवित्र महीने में 4 गोवंशों की कसाइयों द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई। घुंघचाई पुलिस अनजान बनकर मामले को दबाने में लगी रही। मंगलवार शाम 6 बजे घुंघचाई क्षेत्र के गौ सेवक सुनील यादव ने कुछ गायों को पेड़ से बंधा देखा था। उन्होंने सभी गौ सेवकों को घटना स्थल पर बुलाया था। जतिन गुप्ता पुलिस को लेकर वहां पहुंचे थे। गौ सेवकों ने पेड़ से बंधी हुई गायों को आजाद कराया और पुलिस प्रशासन के साथ कसाइयों को ढूंढने में लग गए। घटना की खुद से के लिए सर्विलांस एसओजी और थाना पुलिस लगाई गई है। घुघंचाई थाना प्रभारी प्रकाश सिंह ने बताया गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। एक दिन पहले पशु बंधे होने की सूचना नहीं मिली थी।
————
घुंघचाई क्षेत्रान्तर्गत गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने के सम्बन्ध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी को 03 टीमों का गठन किया गया है।प्रतीक दहिया
सीओ, पूरनपुर




