घर के सामने बंधी भैंस और पड़िया चोरी, ग्रामीणों में खलबली

घर के सामने बंधी भैंस और पड़िया चोरी, ग्रामीणों में खलबली
पूरनपुर,पीलीभीत। आधी रात बाद चोरों ने घर के सामने बंधी भैंस और पड़िया चोरी कर ली। जानकारी लगने के बाद परिजनों के होश उड़ गए। काफी खोजबीन के बावजूद दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका। मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में लगातार अपराधिक घटनाए बढ़ने से लोग काफी भयभीत है। कोतवाली क्षेत्र के गांव सुबह बीच निवासी सुरेश कुमार पुत्र बनवारी लाल ने बताया 14 जुलाई की शाम पशुओं को चारा देकर सो गए। रात 12 बजे उठकर देखा तो जानवर बंधे हुए थे। 1 बजे बाद चोर आठ माह की गाभिन भैंस और दो माह की पड़िया चोरी से खोले गए। दोनों जानवरों की कीमत लगभग 100000 बताई गई है। घटना को लेकर गांव में खलबली मच गई। एकजुट हुए ग्रामीणों ने गांव के आसपास और खेतों में पशुओं की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ग्रामीण ने बताया दोनों जानवरों के सिर पर सफेद टीका और पैरों में भी सफेद निशान है।