नेकी की दीवार ने कांवड़ यात्रा को लेकर जन सुरक्षा हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगाए जागरूकता होर्डिंग्स

नेकी की दीवार ने कांवड़ यात्रा को लेकर जन सुरक्षा हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगाए जागरूकता होर्डिंग्स
पूरनपुर पीलीभीत। नेकी की दीवार सामाजिक संस्था द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु एक विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर पुरनपुर से पीलीभीत तक सूचनात्मक होर्डिंग्स लगाए गए। यह राजमार्ग गोला गोकर्णनाथ, छोटी काशी, खुटार होते हुए पीलीभीत को जोड़ता है, और कांवड़ यात्रा के दौरान यह मार्ग अत्यधिक भीड़भाड़ वाला बन जाता है। ऐसे में जन जागरूकता और सुरक्षा उपाय अत्यंत आवश्यक हो जाते हैं। यह अभियान संस्था प्रमुख गुरमेल सिंह के नेतृत्व में संचालित हुआ। संस्था के पदाधिकारी अमनदीप सिंह खालसा, कपिल कक्कड़ और अमनदीप सिंह एजुकेयर ने इस अभियान में विशेष योगदान दिया। इस कार्य को गजरौला पुलिस के सक्रिय सहयोग से सफल बनाया गया। अभियान में सहयोग देने वाले अधिकारी हैं। SHO जगदीप, मलिक उपनिरीक्षक ,मनोज पांडेय ,महिला उप निरीक्षक, रीना सिंह,कांस्टेबल मनीष चौधरी संस्था से जुड़े छात्रों ने भी इस प्रयास में अहम भूमिका निभाई: करनजोत सिंह,करनप्रीत सिंह, सुप्रीत कौर,सीरतपाल कौर, तौहीद खान इन छात्रों ने पुलिस सहयोग से न केवल होर्डिंग्स लगाए, बल्कि रास्ते में आमजन को इस अभियान के बारे में जानकारी दी और यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया।