यूपी

एसडीओ कार्यालय पर अवैध रूप संचालित किया गया जनसेवा केन्द्र

एसडीओ कार्यालय पर अवैध रूप संचालित किया गया जनसेवा केन्द्र

पूरनपुर,पीलीभीत।विद्युत उपखंड कार्यालय की सरकारी बिल्डिंग एवं एसडीओ कार्यालय में अवैध रूप से प्राइवेट जनसेवा केन्द्र संचालित किया गया।जबकि इस कार्यालय में पहले से ही विभाग का केन्द्र संचालित था। विभाग के केन्द्र को बंद कर दिया गया। अब खिड़की नंबर 3 और 4 पर विभाग का केन्द्र उपभोक्ताओं के बिल जमा कर रहे और उसी के पास में ही खिड़की नंबर 5 पर प्राइवेट जनसेवा केन्द्र अवैध तरीकें से संचालित कर दिया गया।तत्कालीन एसडीओ प्रवीण कनौजिया ने इसी जनसेवा केन्द्र को काफी प्रयास के बाद अपने कार्यालय से हटवाया था।जबकि केन्द्र हटवाने को लेकर काफी विवाद हुआ था और पुलिस भी मौके पर पहुंची थी और काफी प्रयास के बाद केन्द्र हटाया जा सका था।सत्ता का दबदबा और उच्च अधिकारियों की मेहरबानी के चलते विवादित जनसेवा केन्द्र को दोबारा से एसडीओ के कार्यालय में अवैध तरीकें से संचालित कर दिया गया है। इस संबंध में मंगलवार एसडीओ मोहित गुप्ता से जब जानकारी की तो उन्होंने बताया कि उच्च अधिकारियों के द्वारा जनसेवा केन्द्र संचालित कराया गया है। हालांकि जनसेवा केन्द्र संचालक ओमप्रकाश गंगवार के नाम पर सरकारी कार्यालय में बैठने हेतु कोई भी लिखित दस्तावेज या विभाग के द्वारा जारी की गई लिस्ट में नाम भी शामिल नहीं है।उसके बाद भी अवैध तरीक़े से जनसेवा केन्द्र सरकारी कार्यालय में संचालित करवा दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!