क्राइमयूपी

हिंदू संगठन और भाजपा पदाधिकारी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी

विरोध पर तमंचे के बल पर सुनसान स्थान पर रोककर जान से मारने की धमकी

हिंदू संगठन और भाजपा पदाधिकारी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी

विरोध पर तमंचे के बल पर सुनसान स्थान पर रोककर जान से मारने की धमकी

पूरनपुर,पीलीभीत। गांव के रहने वाले एक युवक ने सोशल मीडिया पर हिंदू संगठन और भाजपा पदाधिकारी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर दी। कार्यकर्ताओं के पूछने पर आरोपी झगड़े पर आमदा हो गया। इसके बाद घर से अवैध हथियार ले आया। जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। इसके बाद आरोपी ने तमंचे के बल पर सुनसान जगह पर रोक कर युवक को धमकाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।माधोंटांडा थाना क्षेत्र के गांव जमुनिया निवासी राजीव कुमार ने बताया गांव के रहने वाले रामसिंह पुत्र नत्थूलाल कुछ दिन से सोशल मीडिया पर अकाउंट पर हिंदू संगठन और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर रहा है। जानकारी लगने के बाद आरोपी से कार्यकर्ता पूछने गए। तब वह झगड़ा पर आमदा हो गया। इसके बाद अपने घर से अवैध हथियार ले आया। मामले को गंभीरता से लेकर जमुनिया पुलिस चौकी पर शिकायत की गई। इसके बावजूद वह नहीं माना। कुछ दिन पहले राजीव अपने साथी प्रमोद के साथ जा रहा था। तभी आरोपी ने अपने साथी अजीत पुत्र कंधईलाल और अजय के साथ मिलकर तमंचे के बल पर दोनों को घेर लिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!