यूपी

नोमान अली वारसी ने प्राथमिक स्कूलों के विलय के विरोध में राज्यपाल को लिखा पत्र

नोमान अली वारसी ने प्राथमिक स्कूलों के विलय के विरोध में राज्यपाल को लिखा पत्र

पूरनपुर,पीलीभीत।समाजवादी छात्र सभा के पूर्व प्रदेश सचिव एवं पूर्व जिलाध्यक्ष वरिष्ठ छात्र नेता नोमान अली वारसी ने राज्यपाल महोदय उत्तर प्रदेश को प्राथमिक स्कूलों के विलय के विरोध में पत्र लिखा है जिसमे उन्होने राजयपाल को सम्बोधित करते हुए लिखा है।हम आपके ध्यान में लाना चाहते हैं कि हाल ही में प्राथमिक स्कूलों के विलय की योजना की घोषणा की गई है, जिसका हम कड़े शब्दों में विरोध करते हैं। हमें लगता है कि यह निर्णय ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की स्थिति को और भी खराब कर देगा।

(प्राथमिक स्कूलों का विलय करने से निम्नलिखित समस्याएं उत्पन्न होंगी)

छात्रों को लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी विलय के बाद, छात्रों को स्कूल पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी, जिससे उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।शिक्षा की गुणवत्ता में कमी विलय के बाद, स्कूलों में छात्रों की संख्या बढ़ जाएगी, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में कमी आएगी।ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की पहुंच कम होगी विलय के बाद, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की पहुंच कम हो जाएगी, जिससे गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने में कठिनाई होगी।हम आपसे अनुरोध करते हैं कि प्राथमिक स्कूलों के विलय की योजना को तुरंत वापस लिया जाए और ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की स्थिति में सुधार के लिए ठोस कदम उठाए जाएं सुधार ना होने की दशा मे हम आंदोलन को बाध्य होंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!