यूपी

संदिग्ध परिस्थितियों में सुतिया नाले में मिला युवक का शव,मचा हड़कप

संदिग्ध परिस्थितियों में सुतिया नाले में मिला युवक का शव,मचा हड़कप

पूरनपुर,पीलीभीत।शनिवार की रात सुतिया नाले में अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।नाले में शव पड़े होने की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई भारी तादात में ग्रामीण सुतिया नाले के पास पहुंचे वहीं से किसी ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी सूचना मिलने पर मौके पुर पुलिस टीम पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से रविवार की सुबह शव निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तहसील पूरनपुर के हजारा थाना क्षेत्र के सुतिया नाला में पुलिया के पास एक अज्ञात युवक का शव नाले में देखे जाने से हड़कंप मच गया।रविवार सुबह पुलिस ने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम को शव पानी में पड़ा देखा गया था।मामले की सूचना पुलिस को दी गई थी।शाम को प्रयास के बाद भी शव नहीं निकाला जा सका था और रात्रि होने की वजह से सुबह में शव को निकाला गया।जानकारी के अनुसार मृतक का नाम बंटी सिंह पुत्र लखमीपुर सिंह निवासी बाजार घाट बताया जा रहा है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!