राज्यमंत्री की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना कर पूरनपुर चेयरमैन ने किया विशेष पूजन

राज्यमंत्री की दीर्घायु और उत्तम की कामना कर पूरनपुर चेयरमैन ने किया विशेष पूजन
पूरनपुर,पीलीभीत। राज्यमंत्री के पुनर्प्राप्ति जन्मोत्सव पर चेयरमैन ने विशेष पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें राज्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एन आर आई व निवेश प्रोत्साहन मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी के पुनर्प्राप्ति जन्मोत्सव के अवसर पर चेयरमैन पूरनपुर शैलेन्द्र गुप्ता द्वारा अपने साथी सहयोगियों के साथ अशोक कॉलोनी में स्थित शिव शक्ति धाम मंदिर पर पंडित अनिल शास्त्री के मार्गदर्शन में विधि विधान से शिव पूजन करवाकर राज्य मंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर समाजसेवी अशोक खंडेलवाल, डॉ0 दिनेश गुप्ता, संदीप खंडेलवाल, नवीन अग्रवाल, हर्ष गुप्ता, ब्रजेश गुप्ता, विकास गुप्ता राम एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।