यूपीराजनीति

नवगठित बी पैक्स देवीपुर अध्यक्ष पद पर नाहिदा ने मारी बाजी

उपाध्यक्ष चुने गए राजबहादुर सिंह

नवगठित बी पैक्स देवीपुर अध्यक्ष पद पर नाहिदा ने मारी बाजी

उपाध्यक्ष चुने गए राजबहादुर सिंह

कलीनगर,पीलीभीत।कलीनगर समिति की नवगठित समिति बी पैक्स देवीपुर की बैठक शुक्रवार को माधोटांडा समिति आयोजित की गयी जिसमे कमेटी मे सम्मिलित लोगो ने अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चुनाव किया। जिसमे दोनों पक्षो मे मतदान बराबर रहने पर गोली डालकर अध्यक्ष का चुनाव किया गया।
कलीनगर तहसील क्षेत्र अंतर्गत माधोटांडा समिति से विभाजित होकर बनी नई बी पैक्स देवीपुर के अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चुनाव माधोटांडा समिति पर आयोजित बैठक मे किया गया। एआर कोआपरेटिव द्वारा नव गठित समिति मे जो लोग सम्मिलित किये गए उनके द्वारा अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चुनाव किया गया। कमेटी मे शामिल अपर जिला सहकारी अधिकारी कलीनगर,एडीओ सहकारिता, शाखा प्रबंधक डीसीबी माधोटांडा व अन्य ग्रामो से चुने गए संचालक नाहिदा ख़ानम, राजबहादुर सिंह, चुन्नी लाल एवं हीरालाल द्वारा अध्यक्ष चुनाव हेतु वोट डाले गए।कुल सात वोटर मे से एडीओ के अनुपस्थित रहने के कारण अध्यक्ष पद के दोनों उम्मीदवारो को 3-3 वोट मिले। जिसके बाद पर्ची डालकर चुनाव किया गया जिसमे नाहिदा ख़ानम ने बाजी मार ली।नवगठित बी पैक्स देवीपुर का नाहिदा ख़ानम को अध्यक्ष व राजबहादुर सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया।इस अवसर पर एडीसीओ कलीनगर,शाखा प्रबंधक डीसीबी बैंक राजित राम वर्मा,समिति सचिव भानुप्रताप सिंह व अन्य संचालक मंडल उपस्थित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!