बिजली करंट से ग्राम प्रधान की मौत, गांव में छाया मातम

बिजली करंट से ग्राम प्रधान की मौत, गांव में छाया मातम
पूरनपुर/पीलीभीत। घर में सफाई के दौरान करंट लगने से ग्राम प्रधान की हालत बिगड़ गई। गांव में ही प्राथमिक उपचार के बाद हालात में सुधार न होने पर उन्हें खटीमा ले जाया गया। इलाज का दौरान डॉक्टर ने उन्हें घोषित कर दिया। अचानक हुई घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वही गांव में भी मातम का माहौल है।कलीनगर बॉर्डर क्षेत्र के गांव महाराजपुर निवासी अर्जुन मंडल वर्तमान ग्राम प्रधान थे। रविवार दोपहर वह घर में साफ सफाई कर रहे थे। तभी अचानक उनको करंट लग गया। घटना को लेकर खलबली मच गई। गांव में ही प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद परिवार के लोग उन्हें लेकर खटीमा पहुंचे। इलाज के दौरान डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई घटना से परिजनों में रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम का माहौल है। ग्राम प्रधान काफी मिलन सार और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। लोगो के सुख दुख में वह हमेशा तत्पर रहते थे।