Uncategorized

बहन के घर आ रहे बाइक सवार पर वन्यजीव ने किया हमला, पत्नी बोली टाइगर ने किया अटैक, चार घायल

बहन के घर आ रहे बाइक सवार पर वन्यजीव ने किया हमला, पत्नी बोली टाइगर ने किया अटैक, चार घायल

 

पीलीभीत। रिश्तेदारी में आ रहे बाइक सवारों पर टाइगर ने अटैक कर दिया। अनियंत्रित बाइक सड़क पर फिसल गई। हादसे में दंपति और दो बच्चे जख्मी हो गए। सभी को उपचार के लिए पूरनपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जानकारी लगने के बाद परिवार और परिवार भी पहुंच गए। घटना से क्षेत्र में दहशत देखी जा रही है। अस्पताल में भर्ती घायल महिला ने बाघ का हमला बताया है।उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के थाना नानकमत्ता निवासी राकेश 35 वर्ष पुत्र अनिल मंडल रविवार अपनी पत्नी फूलती, बेटे शिवांश और रोशन के साथ माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया संतोष में रह रही अपनी बहन के घर आ रहा था। जैसे ही बाइक सवार चूका पुल और मैंनाकोट चौकी के बीच जंगल में पहुंचा। तभी वन्यजीव ने पीछे बैठी महिला पर झपट्टा मार दिया। इससे अनियंत्रित बाइक सड़क पर गिर गई। दुर्घटना में राकेश के सिर पर गंभीर चोट आई है। वहोमहिला और दोनों बच्चों भी घायल हो गए। आनन फानन में सभी को उपचार के लिए पूरनपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां सभी का उपचार किया जा रहा है। महिला फूलती ने बताया उसपर टाइगर ने अटैक किया है। छलांग लगाने के दौरान उसने बाघ को देखा था। घटना को लेकर सभी काफी सहमें हुए हैं। जानकारी लगने के बाद परिवार और रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!