राजनीति

पूरनपुर में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सपा ने शुरू किया मंथन, अखिलेश को सीएम बनाने का संकल्प

राजनीतिक हलचल

पूरनपुर में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सपा ने शुरू किया मंथन, अखिलेश को सीएम बनाने का संकल्प

पूरनपुर/पीलीभीत2027 के विधानसभा चुनाव में मजबूती से उतरने के लिए समाजवादी पार्टी कमर कसे हुए हैं। आगामी चुनाव और पिछली बार हुई हार सहित अन्य बिंदुओं पर बैठक कर मंथन किया गया। इस दौरान पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी को प्रेरित किया गया है। बैठक में कई अहम सुझाव मिले हैं। समाजवादी पार्टी की विधानसभा स्तरीय मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन को लेकर समीक्षा की गई। यहां समाजवादी पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार रखें। बैठक में पार्टी को मजबूती प्रदान करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में भारी मतों से सपा प्रत्याशियों को जीत दिलाकर सपा मुखिया को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से सपा पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर यादव, सपा जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजय भारती, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव ओमप्रकाश यादव, नि. नगराध्यक्ष हाजी लाडले, नि. नगराध्यक्ष मो.याकूब अंसारी, जिला सचिव तौफीक अहमद कादरी, सपा जिला सचिव आदर्श पाण्डे एडवोकेट, सपा मजदूर सभा जिलाध्यक्ष तुफैल खां, सपा महिला सभा पूरनपुर नगराध्यक्ष मीनू शर्मा, पूरनपुर ब्लॉक अध्यक्ष नजमुल हसन खां, पूरनपुर विधानसभा महासचिव इमरान बली खां, सतीश चंद्र वर्मा, अफजल अंसारी, शोएब कुरैशी, ओम शर्मा, अहीद खां, सपा युवजन सभा जिला सचिव शेखर यादव, सदाकत अली, कृपाल वर्मा, अमित वर्मा, कल्याण सिंह सरोज, सुमन यादव, राजाराम वर्मा, सुरेश भैया, सपा छात्र सभा महासचिव नाबिर अली मंसूरी, अमन यादव आदि सपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!