यूपी

पंचायत मे पति की डिमांड पूरी न होने पर पत्नी को दिया तीन तलाक 

दहेज में 5 लाख की नगदी न मिलने पर किया प्रताड़ित,चार पर मुकदमा दर्ज

पंचायत मे पति की डिमांड पूरी न होने पर पत्नी को दिया तीन तलाक 
दहेज में 5 लाख की नगदी न मिलने पर किया प्रताड़ित,चार पर मुकदमा दर्ज
पूरनपुर,पीलीभीत।दहेज में लाखों की नगदी न मिलने पर कुछ साल पहले विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया था। कुछ दिन पहले मायके में पंचायत हुई। इसमें पहुंचे पति ने डिमांड पूरी न होने पर पत्नी को तीन तलाक दे दिया। बिना दहेज के वापस आने पर जान से मारने की धमकी दी। एसपी के आदेश पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
नगर के मोहल्ला साहूकारा करीमगंज की रहने वाली सैफी बी का निकाह 8 सितंबर 2019 को हाथरस जनपद के थाना सासनी के गांव करसाबान निवासी नबी के साथ हुआ था। शादी में परिजनों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया। दूसरी विदा में ही ससुराल के लोग कम दहेज का ताना मारकर अतिरिक्त दहेज में 5 लाख बिजनेस के लिए मांगने लगे। मायके पहुंची विवाहिता ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। कई बार फैसला होने के बावजूद आरोपियों पर रबैया नहीं बदला। 21 जुलाई 2022 को ससुरालियों ने उसको पीट कर जेवर, कपड़ा छीलने के बाद घर से निकाल दिया। रुपए का इंतजाम होने के बाद घर वापस आने को कहा।  तब से वह अपने मायके में ही रह रही है। सैफी ने कोर्ट में भरण-पोषण का मुकदमा दायर किया। जानकारी लगने के बाद 30 जून 2025 को पति सहित ससुराल के अन्य लोग मायके आए। इसके बाद पंचायत में पिता ने 5 लाख देने में असमर्थता जाहिर की। तभी नबी ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पति के अलावा ससुर मुन्ना, सास किफायद बेगम और ननद रूसा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!