यूपी
साइड देने पर विवाद, युवक को काटकर ई रिक्शा चालक फरार

साइड देने पर विवाद, युवक को काटकर ई रिक्शा चालक फरार
पीलीभीत। कलीनगर निवासी दिलप्रीत सिंह पुत्र सुलक्खन रविवार दोपहर एक बजे अपनी माता जी के साथ पूरनपुर बाजार में सामान खरीदने के लिए आया था। जैसे ही वह कोतवाली गेट पर पहुंचा तो ई रिक्शा चालक ने साइड नही दी। युवक ने इसका विरोध किया इस बात से नाराज होकर ई रिक्शा चालक उसके साथ गालीगलौज करने लगा। तभी बाइक चालक ई रिक्शा चालक को पकड़कर कोतवाली लेकर जा रहा था। आरोप है तभी ई रिक्शा चालक ने उसको काट लिया। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस के सामने ही ई रिक्शा चालक भाग गया। फिलहाल घायल युवक ने अस्पताल पहुचकर अपना उपचार करवाया।