
युवक का मिला शव, पुलिस दुर्घटना में मान रही मौत
पूरनपुर/पीलीभीत। संदिग्ध हालत में मिले घायल को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। इलाज के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस सड़क हादसे में युवक की मौत मान रहीं है। वहीं उसके दूसरे साथी का पीलीभीत में उपचार होने के बाद भी कहीं जा रही है।
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव टांडा छत्रपति नहर की पुलिया के पास में शनिवार रात लगभग 10:40 पर संदिग्ध हालत मे एक युवक पड़ा देखा गया। यह देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। उसको सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है मृतक सोनू पुत्र लेखराज बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव इकरा का रहने वाला है। वह पूरनपुर क्षेत्र में काम करने के लिए आया था। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुटी हैं। कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया नशे में बाइक नहर में गिरने से युवक की मौत हुई है। उसका दूसरा साथी घायल है। दोनों शराब के नशे में बताए जा रहे हैं। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।