यूपी

कलीनगर और डगा पुल दरकने के बाद अब रजबहा नहर फटी

भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने लापरवाही की जांच करने को उठाई मांग

कलीनगर और डगा पुल दरकने के बाद अब रजबहा नहर फटी

भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने लापरवाही की जांच करने को उठाई मांग

पूरनपुर/पीलीभीत। कलीनगर तहसील क्षेत्र में सड़क, नहर के पुलो और साइफन पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। हरदोई ब्रांच नहर पर दो पुलों के दरकने के बाद अब रजबहा साइफन नहर फटने से क्षेत्रीय लोग काफी चिंतित हैं। खारजा नहर से गुजरने बाले इस साइफन नहर से कई माइनरों को पानी जाता था। इससे किसानों को सिंचाई में काफी सहूलियत मिलती थी। अफसरों ने पहुंचकर पड़ताल की है।
कलीनगर तहसील क्षेत्र मे बाइफरकेशन जाने वाले मार्ग पर हरदोई ब्रांच से रजबहा नहर निकलती है।खारजा नहर से ऊपर साइफन से होकर यह नहर माइनरो को पानी की आपूर्ति करती है। मरम्मत और देखभाल न होने से रविवार सुबह पुराने समय के बने साइफन फट गया। हलांकि खारजा नहर इसके 20 फीट नीचे है। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। सूचना मिलने के बाद अफसरों ने पहुंचकर जांच पड़ताल की है। अब क्षेत्र के सैकड़ो गांव के किसानों को अपनी फसलों की सिंचाई करने में दिक्कत हो गई। आपको बता दें कलीनगर तहसील क्षेत्र में रहने वाली हरदोई ब्रांच नहर का डगा और कलीनगर पुल पहले ही क्षतिग्रस्त होने से आवागमन रोक दिया गया है। इसके अलावा भीमपुर और जमुनिया के पास कई स्थान पर कटे मार्ग की एक साल से मरम्मत नहीं हुई है। एक दिन पहले भाजपा नेता अशोक राजा की शिकायत पर मंडलायुक्त ने कटे मार्ग और पुलियों की मरम्मत न होने पर एक्सइएन से कड़ी नाराजगी जताई थी। कलीनगर क्षेत्र में आवागमन की दुर्दशा को लेकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद को एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने नहरों की सफाई के दौरान पेड़ काटने, पोलैंड मशीनों के पुल से गुजरने और चौड़ाई बढाने से ऐतिहासिक धरोहर के रूप में पुल और नहरों को खतरा बताया है। उन्होंने इसकी जांच करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!