क्राइम

ट्रैक्टर ट्राली और टैंपो पलटने से धान की रोपाई कर लौट रहे कई जख्मी, दो अलग दुर्घटनाओं से मची खलबली

हादसा

ट्रैक्टर ट्राली और टैंपो पलटने से धान की रोपाई कर लौट रहे कई जख्मी, दो अलग दुर्घटनाओं से मची खलबली

पूरनपुर/पीलीभीतपहली घटना में कोतवाली क्षेत्र के गांव जेठापुर कला की रहने वाली मालती, राम बेटी, रूबी, सुदामा, प्रेमलता, माया देवी, सेजल, पूनम व पूनम की बहन लीलावती, राजीव और छोटी सहित एक दर्जन लोग लोग कढ़ेर चौरा में धान की रोपाई करने गए थे।

मंगलवार शाम लगभग 6 बजे सभी टैंपो से धान की रोपाई कर घर बापस जेठापुर कला लौट रहे थे। तभी पूरनपुर की ओर से आ रही कार की झपेट में आने से अनियंत्रित होकर टैंपो हाइवे पर पलट गया। टेंपो में सवार सभी लोग घायल हो गए। जिसमें राजीव पुत्र राजपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उपचार के बाद राजीव को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

——————-


ट्रैक्टर ट्राली पलटने से धान की रोपाई कर लौट रहे एक दर्जन घायल

प्रधानपति की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में कराया भर्ती

पूरनपुर/पीलीभीतअनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली पलटने से धान की रोपाई कर लौट रहे एक दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे को लेकर अफरा तफरी मच गई। ट्रैक्टर ट्राली में लगभग ढाई दर्जन लोग सवार थे। सूचना मिलने के बाद प्रधान पति ने निजी कारों से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग भी पहुंच गए।

पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव उदयपुर माधोपुर निवासी सुखविंदर सिंह प्रधान पति हैं। मंगलवार को उनके फार्म पर धान रोपाई का कार्य चल रहा था। क्षेत्र के गांव सिमरिया के मजदूर धान की रोपाई कर शाम को ट्रैक्टर ट्राली से घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर ट्राली डूडा के पास स्थित बौठा गुरुद्वारे के पास पहुंचा। तभी अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सवार 30 लोगों में सिमरिया निवासी कपिल पुत्र रामसागर, मीनसी पुत्री सतीश, रवि पुत्र राकेश, राहुल पुत्र सोहन पाल, रेशमा पत्नी धर्मपाल, देशदीप पुत्र रूपराम, दुर्गेश पुत्र विजय कुमार, शिवानी पुत्री लालाराम सहित लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे को लेकर चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद प्रधान पति साथियों के साथ पहुंच गए। इसके बाद आनन फानन में घायलों को निजी कारों से उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। देर शाम सभी का उपचार चलता रहा। दुर्घटना में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!