महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत महिलाओं द्वारा किए जा रहे मनरेगा कार्यों की डीसी मनरेगा ने की सराहना।

महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत महिलाओं द्वारा किए जा रहे मनरेगा कार्यों की डीसी मनरेगा ने की सराहना
अमरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत बिरैहनी में मनरेगा में महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत महिलाओं के द्वारा किए जा रहे कार्यों की खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार सिंह एवं डीसी मनरेगा वंदना सिंह द्वारा सराहना की गई। ग्राम पंचायत बिरैहनी में मनरेगा योजना के तहत नाला सफाई का कार्य चल रहा है जिसमें 27 महिलाएं काम पर नियोजित की गई हैं। कुछ महिलाओं द्वारा मनरेगा योजना के अंतर्गत उनकी जीविका के विकास के बारे में जानकारी की गई तो संबंधित महिलाओं द्वारा योजना से उनकी जीविका के विकास के बारे में बताया गया कि वह घर के काम के साथ-साथ मनरेगा का काम भी करती हैं जिससे उनको उनके घर के आसपास रोजगार मिल जाता है साथ ही साथ वह अपने परिवार को भी देख पाती हैं। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि 2008 से यह योजना संचालित है जिसमें उनके द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है । अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी शुभम सक्सेना खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार सिंह एवं डीसी मनरेगा वंदना सिंह द्वारा महिलाओं के द्वारा मनरेगा में किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की गई।