Uncategorized

पूरनपुर और कलीनगर में दहेज के तीन मामलों में आर्मी जवान सहित 13 पर मुकदमा

पूरनपुर और कलीनगर में दहेज के तीन मामलों में आर्मी जवान सहित 13 पर मुकदमा
पूरनपुर/पीलीभीतदहेज की मांग को लेकर तीन अलग-अलग गांव में ससुराल वालों ने भी विवाहिताओं को काफी प्रताड़ित किया। दहेज की मांग पूरी न होने पर उनके साथ मारपीट की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। काफी समझाने के बावजूद भी आरोपी नही माने। तीनों मामले में पुलिस ने आर्मी जवान सहित 13 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव जमुनिया की रहने वाली कलावती का विवाह 10 साल पहले गजरौला निवासी हिमाचल प्रसाद वर्मा के साथ हुआ था। शादी में परिजनों ने अपनी हैसियत के अनुसार 5 लाख रुपए खर्च किए थे। शादी के बाद पति की आर्मी में नौकरी लग गई। इसके बाद ससुराल के लोग अतिरिक्त दहेज में कूलर पंखा, एलसीडी की मांग कर उसे परेशान करने लगे। 18 दिसंबर को विवाहिता से मारपीट कर उसे छोटी बेटी के साथ घर से निकाल दिया। पंचायत के बाद वह दोबारा ससुराल आ गई थी। 9 मार्च 2025 को पति छुट्टी पर घर वापस आए थे। इसके बाद दहेज की मांग कर उसे परेशान किया। दहेज न मिलने पर दूसरी शादी की धमकी देकर उसको जमकर पीटा। मामला परिवार परामर्श केंद्र में चला। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति के अलावा जेठ विजयपाल वर्मा, ससुर हेतराम वर्मा व सास मीरा देवी खेतला मुकदमा दर्ज किया है।
दूसरी घटना में इसी थाना क्षेत्र के गांव और रुद्रपुर की रहने वाली शालिनी देवी का विवाह पूरनपुर थाना क्षेत्र के गांव अमरैया कला निवासी नरेश सिंह उर्फ सुरेश सिंह के साथ पांच मार्च 2024 को हुआ था। शादी के एक माह बाद ही ससुराल के लोग सास व ससुर ने उसके माथे पर तमंचा रख दहेज में सोने की चैन, चार पहिया वाहन और 3 लाख रुपए नगर मांगने लगे। गरीबों के हवाला देने पर उसकी पिटाई लगाई। 2 अगस्त 2024 सुबह 8 बजे सास ने उसे छत से नीचे फेंक दिया। इससे दोनों पैर टूट गए। जानकारी लगने पर पिता और भाई ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। 18 मई 2025 की रात 8 बजे सभी ने कम दहेज का ताना देकर उसकी हत्या का प्रयास कर पति व सास ने गले में साड़ी का फंदा डालकर कस दिया। मामले सूचना अपने मोबाइल से अपने मायके वालों को दी। पुलिस ने पति के अलावा सास रूपवती, ससुर रूप सिंह और सौरभ सिंह पर केस दर्ज किया है। तीसरी घटना में पूरनपुर के मोहल्ला रजागंज देहात की रहने वाली निशा का निकाह 8 मई 2023 को मोहम्मद आबिद के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ससुराल के लोग दहेज में बुलेट व 1 लाख की मांग कर उसे भूखा प्यासा रख शारीरिक और मानसिक यातनाए देने लगे। एक पुत्र होने के बावजूद ससुरालियों के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। इसके बाद पति उसे तलाक देने की धमकी देने लगा।डेढ़ माह पहले विवाहिता की पिटाई लगाकर उसे घर से निकाल दिया। बिना दहेज के आने पर जान से मारने की धमकी दी। 18 मई 2025 को ससुराल के लोगों ने मायके पहुंचकर ऊसके साथ मारपीट की। पड़ोसियों ने पहुंचकर उसे बचाया था। पुलिस ने पति के अलावा सास खातून बेगम, जेठानी सलमा, ननद चमन गुड़िया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!