यूपी

द. वर्डेण्ट पब्लिक स्कूल महिला जागरूक कार्यक्रम में पंहुची राज्य महिला आयोग की सदस्या पुष्पा पाडेय

द. वर्डेण्ट पब्लिक स्कूल महिला जागरूक कार्यक्रम में पंहुची राज्य महिला आयोग की सदस्या पुष्पा पाडेय

पूरनपुर,पीलीभीत।द. वर्डेण्ट पब्लिक स्कूल में आयोजित महिला जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री पुष्पा पाडे का आगमन हुआ। उक्त कार्यक्रम में मुख्यातिथि पुष्पा ने महिलाओं के अधिकारों एवं महिला सशक्तिकरण के विषय पर अपने विचारों को रखा।उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं को शिक्षित एवं जागरूक होने की आवश्यकता है।एक शिक्षित महिला ही अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए समाज में सम्मान पूर्वक रह सकती है।महिला हिंसा, दहेज उत्पीड़न एवं भ्रूण हत्या एक सभ्य समाज के लिए कंलक है।महिलाओं को शिक्षित एवं जागरूक होकर इस कंलक को स्वंय मिटाना है।सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जाने वाली कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने हेतु विशेष जोर दिया और कहा कि प्रत्येक स्थिति में सरकार एवं आयोग महिलाओं के साथ है। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत परिवार के दो बच्चों को शिक्षा एवं भरण पोषण हेतु 2500 रुपए महीना मिल रहा है।कार्यक्रम में स्कूल के एम. डी. असद हुसैन ने भी महिलाओं की सामाजिक,आर्थिक एवं घरेलू स्थिति पर विचार व्यक्त किए।प्रधानाचार्या देवेन्द्र कौर ने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त गणमान्य अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में समस्त स्टाफ एवं क्षेत्र के सम्मानित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!