यूपी
टिकैत गुट में शामिल हुए भानु संगठन के मंडल अध्यक्ष, नियुक्ति रद्द होने पर जताया विरोध

टिकैत गुट में शामिल हुए भानु संगठन के मंडल अध्यक्ष, नियुक्ति रद्द होने पर जताया विरोध
पीलीभीत। किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने जिला अध्यक्ष भजनलाल किरोधी की संस्तुति पर संगठन विरोधी गतिविधियों के चलते यशपाल सिंह उर्फ़ चिंटू को पद से मुक्त कर दिया है। इस कार्रवाई की सूचना मिलते ही मंडल अध्यक्ष यशपाल सिंह ने मंडी स्थल किसान भवन में समर्थकों की बैठक बुलाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए और विरोध स्वरूप जमकर नारेबाजी की। उन्होंने संगठन द्वारा जारी नियुक्ति पत्र को फाड़ते हुए अपने समर्थकों के साथ भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) गुट की सदस्यता ग्रहण कर ली।
जिला अध्यक्ष भजनलाल किरोधी ने कहा कि संगठन में केवल ईमानदार, जुझारू और जनता की आवाज़ उठाने वाले कार्यकर्ताओं की आवश्यकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, क्योंकि यह संगठन किसानों और मज़दूरों की आवाज़ है। भजनलाल किरोधी ने बताया कि जनपद की विभिन्न समस्याओं को लेकर संगठन द्वारा तहसील स्तर पर ज्ञापन दिए गए, लेकिन अधिकारियों द्वारा उन पर कोई निस्तारण नहीं किया गया। उन्होंने घोषणा की कि 9 जून को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा, जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होता, किसान इसी तरह धरना-प्रदर्शन करते रहेंगे।” उन्होंने किसानों की प्रमुख समस्याएं गिनाते हुए बताया कि खेतों में बाघों का डर, आवारा सांडों से खतरा, जंगली बंदरों के हमलों में जनहानि जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। वहीं, किसानों को बकाया गन्ना भुगतान समय पर नहीं मिल पा रहा और फसलों का उचित मूल्य पाने के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है।
जिला अध्यक्ष भजनलाल क्रिरोधी का बयानकिसी के आने-जाने से संगठन पर कोई असर नहीं पड़ता। ईमानदार कार्यकर्ता और पदाधिकारी आज भी संगठन के साथ मजबूती से खड़े हैं। स्वार्थी लोग लंबे समय तक किसी संगठन में टिक नहीं पाते।